News











राइस मिलर्स के बाद अब कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर एफसीआई मंडल कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन
राइस मिलर्स के बाद अब कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर एफसीआई मंडल कार्यालय पर किया रोष प्रदर्शन
करनाल, (सुभाष भारती): हरियाणा के राइस मिलर्स के बाद अब एफसीआई के एक्जीक्यूटिव स्टॉफ यूनियन ने भी भारतीय खाद्य निगम की पक्षपातपूर्ण नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने बुधवार को मंडल कार्यालय करनाल समक्ष रोष प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे। धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश सचिव संजय लोहाट ने की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा से अन्य प्रदेशों को रेल मार्ग द्वारा हजारों किलोमीटर दूर आसाम, अरुणांचल प्रदेश आदि को खाद्यान्न भेजा जाता है। इसमें प्रबंधन पक्ष की ओर से भंडारण हानि के लिए यहां के कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है। अन्यायपूर्ण तरीके से कर्मचारियों से रिकवरी की जाती है। कर्मचारी दिन रात मेहनत करके जहां देश को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं। वहीं प्रबंधन पक्ष द्वारा चार्ज शीट देकर व कर्मचारियों का तबादला कर उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्र के लिए जो नए जीएम आए हैं। वे रोजाना नए सर्कुलर निकाल रहे हैं। इससे निगम का कार्य सुगमतापूर्वक चलने की बजाये बाधित हो रहा है। यूनियन की मांग है कि रेल हेड पर धर्म कांटे लगवाए जाएं ताकि निगम को हानि न हो। प्रबंधन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं जांच के नाम पर कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन मलिक, रामबीर यमुनानगर, अविनाश तरावड़ी, हर्ष दहिया व मनीष दहिया अंबाला सहित यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, तरावड़ी, बराड़ा, करनाल, नेवल व पिंगली रोड डिपो के कई कर्मचारी मौजूद रहे।









All content posted by the user in the form of Offers/Products/Company Profiles/Images etc. is the responsibility of the user and riceexporterandtraders.com shall not be held liable for any such content in any way.